विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

By Edited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 06:50 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : गांधी नगर के बुलंद मस्जिद इलाके में समाजसेवी संगठन ने विद्यार्थियों

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : गांधी नगर के बुलंद मस्जिद इलाके में समाजसेवी संगठन ने विद्यार्थियों के लिए विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों, उनके अभिभावकों एवं क्षेत्रीय प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही। यह आयोजन 'नई पीढ़ी, नई सोच' नामक संगठन की छठी वर्षगांठ पर कराया गया। नगर निगम प्रतिभा विकास विद्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए 125 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर स्थानीय पार्षद तुलसी गांधी व स्कूल की प्रधानाचार्य यासमीन ने किया।

प्रधानाचार्य यासमीन ने संगठन के छह वर्ष होने पर सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को भी नई प्रेरणा दी गई है। इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था। इसमें ग्रुप-एक में पहली कक्षा से चौथी तक, ग्रुप-दो में पांचवी कक्षा से आठ और ग्रुप-तीन में कक्षा नौवीं से 12वी तक के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने यहां अपने पसंदीदा विषय पर चित्र बनाकर संगठन के सदस्यों को सौंपे। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत कर सभी को प्रमाणपत्र भी दिए गए। संगठन के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह दिन चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से ही सही, हमारे लिए यादगार बन गया है। इस मौके पर समाजसेवी डीके गांधी, हारून, गुड्डू, इजहार सलमानी व मेहरुद्दीन उस्मानी आदि लोग मौजूद थे।