विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप की बढ़ती लोकप्रियता से गुजरात में डरी भाजपा : केजरीवाल

By Edited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 09:32 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री पद स

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश पर चुटकी ली है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री के अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश आम आदमी पार्टी के गुजरात में बढ़ते प्रभाव का नतीजा है। जिस प्रकार तेजी से लोगों के बीच आप की लोकप्रियता बढ़ रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बुरी तरह से डर गई है। यह आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का परिणाम है।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा को आनंदीबेन को उनके पद से हटाने पर मजबूर किया है। मोदी जी डरे हुए हैं, उन्हें पता चल गया है कि गुजरात में आप की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसके चलते वह अपनी जमीन खो रहे हैं। आनंदीबेन को इस्तीफे की पेशकश के लिए मजबूर किया गया था। यदि वह ऐसा नहीं करतीं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता। दलितों एवं पटेलों को पीएम मोदी के निर्देशों के अनुसार प्रताड़ित करने वाली आनंदीबेन पटेल को उपराज्यपाल भी बनाया जा सकता है। आप नेता ने कहा कि सीएम बदल देने से कुछ नहीं होगा। भाजपा को इस बात का जवाब देना पडे़गा कि हार्दिक पटेल को राजद्रोह के आरोप में जेल में क्यों रखा गया। हजारों पटेल महिलाओं एवं बच्चों को घर में क्यों पीटा गया। भाजपा को ऊना एवं राजुला में पीटे गए दलितों पर जवाब देना पडे़गा।