विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 कॉलेज के छात्रों से ली सीबीसीएस पर राय

By Edited By:
Published: Tue, 11 Aug 2015 09:39 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल से शुरू हुए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (स

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल से शुरू हुए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पर छात्र संगठन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने डीयू के 40 कॉलेजों के छात्रों से राय ली है। आइसा के पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रों की राय के अनुसार अभी सीबीसीएस को समझने में छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्रों के समक्ष भ्रम की स्थिति है। क्रेडिट सिस्टम और ग्रेडिंग सिस्टम को लेकर छात्रों में भ्रम है। 32 कॉलेज के लगभग 4 हजार छात्रों ने फीड बैक फार्म भरा। हम इसका विश्लेषण कर यह देखेंगे कि सीबीसीएस को लेकर छात्रों की राय क्या है।