यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीबीसीएस के खिलाफ कैंपस से लेकर मंत्रालय तक प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किए जाने की तैयारियों के बीच इसके खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को आइसा व क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने सीबीसीएस की खामियों को उजागर किया। वहीं नेशनलस्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने मंत्रालय के बाहर अपना विरोध दर्ज कराया।
सेव डीयू अभियान के तहत विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे आइसा के प्रवक्ता मोहित ने बताया कि हमने नए विद्यार्थियों को न सिर्फ सीबीसीएस की खामियों की जानकारी दी बल्कि उनसे इसके विरोध में हस्ताक्षर भी कराए। आइसा के साथ इस अभियान में क्रांतिकारी युवा संगठन व डीयू के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।
इधर, एनएसयूआइ ने दोपहर करीब तीन बजे सीबीसीएस के खिलाफ शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें दिल्ली में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहीं किरण वालिया भी शामिल हुई। संगठन के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि उनकी मांग है कि सीबीसीएस को जबरन लागू न किया जाए। चूंकि अभी इस बदलाव के लिए छात्र व शिक्षक तैयार नहीं है सो इसे चर्चा व विचार-विमर्श के लिए छोड़ दिया जाए। अमरीश बताया कि यदि सरकार जल्दबाजी में सीबीसीएस लागू करती है तो संगठन इसका खिलाफ सडक पर उतरकर विरोध करेगा।
