विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीयू में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

By Edited By:
Published: Wed, 07 Jan 2015 08:59 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया पर दिल्ली यूनिवर्सिटी एससी/एसटी/ ओबीसी टीचर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। इस संबंध में फोरम ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी पत्र लिखा है।

फोरम के अध्यक्ष हंसराज सुमन ने बताया कि नई पदोन्नति योजना ओबीसी और एससी/एसटी के विरुद्ध है। वहीं जिन शिक्षकों का प्रमोशन हो चुका है उनको भय सता रहा है कि कहीं उनका प्रमोशन वापस न ले लिया जाए। नई प्रमोशन स्कीम के तहत शिक्षकों को 300 प्वाइंट जुटाने पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि जुलाई, 2014 में चार वर्षीय स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम वापस लिए जाने के बाद यूजीसी ने 2013 में डीयू के कार्यकारी परिषद और विद्वत परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय को अस्वीकार कर दिया है।

फोरम ने मांग की है कि 2008 से 2013 के बीच जितने भी शिक्षकों की पदोन्नति हुई है, उनको यूजीसी मान्यता दे। वहीं 31 दिसंबर, 2014 तक डीयू समेत देश के अन्य विश्वविद्यालयों में जो पदोन्नति हुई है, उसे स्वीकार करते हुए 2015 से नई स्कीम लागू करते हुए शिक्षकों को पदोन्नति दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।