विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुलपति को हटाने को लेकर डूटा का प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति को हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) ने हल्ला बोला है। इसके अलावा पेंशन व नियुक्ति के मामले को लेकर भी डूटा ने आवाज बुलंद की। इस धरने में डीयू के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों ने मांग की कि जल्द से जल्द डीयू में नियुक्तियां शुरू की जाएं। इस संबंध में डूटा के प्रतिनिधिमंडल ने मानस संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी से मुलाकात करके इन सभी समस्याओं से अवगत कराया।

डूटा अध्यक्ष डॉ.नंदिता नारायण ने बताया कि हमें खुशी है कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को ध्यान में रखते हुए इन पहलुओं पर ध्यान देंगे। उन्होंने पेंशन और अन्य बिंदुओं पर भी बेहतर करने पर आश्वासन दिया है।