विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉस्टल की फीस को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sat, 30 Aug 2014 08:13 PM (IST)

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का दावा करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध लेडी इर्विन कॉलेज में छात्राओं का गुस्सा तब फूट पड़ा जब उनके छात्रावास की फीस दोगुनी कर दी गई और सुविधा के नाम पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है बल्कि बुनियादी सुविधाओं को भी नहीं बढ़ा रहा है और हॉस्टल की फीस में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

लेडी इर्विन कॉलेज में एबीवीपी अध्यक्ष प्रिया ने बताया कि कॉलेज में छात्रावास की हालत खस्ता है। वहीं कॉलेज का मेस भी बेहतर नहीं है और कई बार पानी में कीड़े पाए गए हैं। उसके बाद भी हॉस्टल की फीस बढ़ाई जाने का कोई तुक नहीं है। हमारी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन लगातार उपेक्षा भाव रखता है। जब पानी सिर से ऊपर उठ गया तो हमने विरोध का रास्ता अपनाया।

पिछले वर्ष जहां प्रति सेमेस्टर लगभग 20 हजार रुपये लिए जाते थे, वहीं इस वर्ष प्रति सेमेस्टर लगभग 40 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। कॉलेज में ऐसी कई छात्राएं हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है ऐसे में उनके लिए यह फीस बढ़ोतरी काफी दुखदायी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।