विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं को मुफ्त मार्शल आर्ट प्रशिक्षण : नंद किशोर गर्ग

By Edited By:
Published: Sun, 10 Aug 2014 08:26 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

रक्षा बंधन के मौके पर क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद किशोर गर्ग ने कहा कि क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं और कॉलेज छात्राओं के लिए मुफ्त मार्शल आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राखी के मौके पर उन्होंने घोषणा की कि महिलाओं के सम्मान व उनकी रक्षा करने का प्रण लेना चाहिए। इसके साथ ही हम उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करें।

इस मौके पर डॉ.गर्ग ने कहा कि सार्वजनिक और घरेलू स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बस, ट्रेन, बार, क्लब और पबों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है। यौन उत्पीड़न और शारीरिक हिंसा की शिकार महिलाओं के मामले कुछ साल में काफी बढ़ गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और अपने बच्चों में नैतिक मूल्यों का प्रसार करें। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों के सामने मिसाल पैदा करने की तरफ ध्यान आकर्षित करने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त समस्याओं को दूर न तो अकेले सरकार कर सकती है और न ही लोग अकेले इसका समाधान निकाल सकते हैं। यदि सरकार के साथ आम लोग मिलकर काम करें तो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।