विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्य राज्यों में खुलें डीयू के कॉलेज : विजय गोयल

By Edited By:
Published: Thu, 03 Jul 2014 07:50 PM (IST)

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए आसमान छू रही कटऑफ लिस्ट पर राज्यसभा सदस्य और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे औसत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा। इस समस्या के समाधान के लिए डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों की शाखाएं दूसरे राज्यों में भी खोलने की जरूरत है। इससे दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होगी। उन्होंने दिल्ली से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कटऑफ में चार फीसद छूट देने की मांग की।

गोयल ने कहा कि डीयू के 61 कॉलेजों में 54 हजार सीटों के लिए 2.7 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस स्थिति में दिल्ली के औसत विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो सकेगा। उनके सामने दूसरे राज्यों में पढ़ाई करने के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है। इससे उनके परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो में एक भी नया कॉलेज नहीं खुला। जबकि उससे पहले भाजपा सरकार के समय इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के साथ पांच नए कॉलेज भी खोले गए थे। वर्तमान समस्या दूर करने के लिए सांध्य कॉलेज खोलने के साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने की भी जरूरत है।