विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर माह होना चाहिए कवि सम्मेलन : राखी बिड़ला

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 02:29 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

मैथिली भोजपुरी अकादमी ने रविवार को श्रीराम कला केंद्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला ने कहा कि मैथिली और भोजपुरी दोनो ही मीठी भाषाएं हैं। कोई भी वहां के निवासियों के चरित्र और व्यक्तित्व को इंगित करती है।

दिल्ली में 40 फीसद लोग मैथिली और भोजपुरी इलाकों से हैं। विभिन्न राज्य से आए लोग ही इसे एक संास्कृतिक नगरी बनाने में सहयोग देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कवि सम्मेलन हर माह आयोजित होने चाहिए।

मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि 2008 से यह अकादमी निरंतर राजधानी में भोजपुरी और मैथिली भाषा-भाषियों को जोड़ने का काम कर रही है। कार्यक्रम के संचालक कवि रवीन्द्र श्रीवास्तव जुगानी ने भोजपुरी की उत्पत्ति और उसकी ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि गिरीश गुंजन ने की। वहीं सुभद्रा वीरेन ने कविता सुना दर्शकों की वाहवाही लूटी। जबकि कार्यक्रम में बुद्धिनाथ झा, मनोज भावुक सहित कई लोगों ने कविता का पाठ किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।