विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छाएगा टी-20 का जादू

By Edited By:
Published: Tue, 18 Sep 2012 11:59 AM (IST)

इंतजार की घडि़यां खत्म हुई। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ आइसीसी टी-20 विश्व कप मंगलवार से हंबनटोटा (श्रीलंका) में शुरू होगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। इंतजार की घडि़यां खत्म हुई। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ आइसीसी टी-20 विश्व कप मंगलवार से हंबनटोटा (श्रीलंका) में शुरू होगा। मेजबान श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच होने वाले उद्घाटन मैच में शाम साढ़े सात बजे पहली गेंद डाले जाने के बाद पूरी दुनिया 20 दिन तक इसके रोमांच की गिरफ्त में होगी।

हालांकि इस बार किसी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता। पहले सत्र की चैंपियन भारतीय टीम श्रीलंका की धीमी पिचों पर जरूर एक बार फिर खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं, मेजबान टीम भी पहली बार यह खिताब जीतने की कोशिश करेगी। उसका प्रयास यह खिताब जीतने वाली तीसरी एशियाई टीम बनने का होगा। पाकिस्तान 2009 में इस प्रारूप का विश्व विजेता बना था।

ट्वेंटी-20 के इतिहास में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इसके चौथे संस्करण में जहां बल्लेबाजों के बीच नए कीर्तिमान स्थापित करने की होड़ लगेगी, वहीं गेंदबाज भी एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर दर्शकों के मनोरंजन की फुल गारंटी होगी।

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप के चौथे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग गु्रप में बांटा गया है। गु्रप-ए में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के साथ भारत और अफगानिस्तान की टीमों को रखा गया है। गु्रप-बी में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें हैं, जबकि गु्रप-सी में मेजबान श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे की टीम है। गु्रप-डी में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं।

लीग चरण के बाद अपने-अपने गु्रप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-8 में उन्हें दो गु्रप में बांटा जाएगा, गु्रप-1और ग्रुप-2। सुपर-8 के मुकाबलों के बाद अपने-अपने वर्ग में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 18 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सात अक्टूबर को खेला जाएगा। नहीं होगा उद्घाटन समारोह

इस बार टी-20 विश्व कप के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आयोजन नहीं होगा। श्रीलंका जिंबाब्वे के बीच होने वाले मैच से पहले किसी भी तरह के म्यूजिक कंसर्ट और आतिशबाजी का आयोजन नहीं किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।