Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजब! एक दिन, दो धमाकेदार मैच..और 6 कीर्तिमान

    By Edited By:
    Updated: Thu, 11 Apr 2013 10:14 AM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे सत्र का सातवां दिन काफी यादगार रहा। 9 अप्रैल, मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और र ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे सत्र का सातवां दिन काफी यादगार रहा। 9 अप्रैल, मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला गया। दोनों मुकाबलों में रनों की जमकर बारिश हुई और इस सीजन के छह रिकॉर्ड बन गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए, जानते हैं इन रिकॉ‌र्ड्स के बारे में :

    1. टीम का सर्वाधिक स्कोर : आईपीएल के छठे सत्र में अबतक खेले गए 10 मुकाबलों में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया। मंगलवार रात दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

    2. सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर : मंगलवार आईपीएल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इसी दिन इस सत्र का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बना। यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 93 रन ठोंककर बनाया। इस सत्र में इससे पहने यह रिकॉर्ड बेंगलूर के ही क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए थे।

    3. सबसे लंबा छक्का : मंगलवार को आईपीएल के छठे सत्र के सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी बना। सनराइजर्स हैदराबाद के थिसारा परेरा ने 101 मीटर लंबा छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड फिलहाल अपने नाम किया।

    4. सबसे तेज गेंद : सबसे लंबे छक्के के अलावा मंगलवार को सबसे तेज गेंद फेंकने का भी रिकॉर्ड बना। सनराइजर्स के डेल स्टेन ने बेंगलूर के खिलाफ 152.8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली डेयरडेविल्स के शॉन टैट के नाम था, जिन्होंने 150.19 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

    5. सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी : मंगलवार को इस रिकॉर्ड पर तीन खिलाडि़यों के बीच जबरदस्त घमासान हुआ। पहले इस रिकॉर्ड पर बेंगलूर के क्रिस गेल ने कब्जा जमाया। फिर उसके कुछ देर बाद ही बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने कब्जा जमा लिया, लेकिन अंत में दिल्ली डेयरडविल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने फिलहाल इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया। आईपीएल के छठे सत्र में दिनेश कार्तिक ने अबतक कुल 183 रन बनाए हैं।

    6. सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड : इस रिकॉर्ड पर भी मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने ही कब्जा जमाया। कार्तिक ने मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए और इसके साथ उनके नाम आईपीएल के इस सीजन में कुल 7 छक्के हो गए, जो अबतक सर्वाधिक है। इस श्रेणी में 6 छक्कों के साथ बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर