विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब टकराएंगे दो चैम्पियन तो सोचिए नजारा कैसा होगा..

By Edited By:
Published: Mon, 08 Apr 2013 12:13 PM (IST)

जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करने वाली आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा चैंपियन केकेआर जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करने वाली आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा चैंपियन केकेआर जब सोमवार को टकराएंगी तो इससे पैदा होने वाली गूंज दर्शकों को जरूर रोमांचित करेगी। शुरुआती मुकाबलों में जीत का स्वाद चख चुकी दोनों टीमों का इरादा जीत के क्रम को आगे बढ़ाने का होगा। दोनों ही टीमों का पहला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से हुआ था, जिसमें केकेआर ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजस्थान ने करीबी मुकाबले में पांच रन से शिकस्त दी थी।

पिछली बार राजस्थान ने मारी थी बाजी :

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बात से मनोबल हासिल करेगी कि उसने ठीक एक साल पहले इसी स्टेडियम में लुभावनी आईपीएल के पिछले चरण में केकेआर को 22 रन से मात दी थी। इसके अलावा डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान राहुल द्रविड़ की 51 गेंद में 65 रन की पारी और स्टुअर्ट बिन्नी के महज 20 गेंद में तेजी से बनाए गए 40 रन से टीम जीतने में सफल रही थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

वॉटसन होंगे एकादश में शामिल :

मेजबान टीम में आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन की शीर्ष क्रम में मौजूदगी उन्हें मजबूती प्रदान करेगी, जिनके सवाई मान सिंह स्टेडियम मैदान पर उतरने की उम्मीद है। लेकिन टीम के लिए 40 वर्षीय द्रविड़ की फिटनेस चिंता का विषय बनी होगी जिनकी मांसपेशियों में पिछले मैच में खिंचाव आ गया था और वह इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे थे।

हिसाब बराबर करने का वक्त :

केकेआर अपनी ऑलराउंड मजबूती के साथ पिछले साल मिली शिकस्त का बदला चुकता करना चाहेगी। कोलकाता की टीम ने दिल्ली के खिलाफ 129 रन के लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया जिसमें कप्तान गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, मनोज तिवारी, इयोन मोर्गन और यूसुफ पठान ने अपनी काबिलियत दिखाई। अब वह रॉयल्स के कम प्रभावशाली गेंदबाजी लाइनअप पर दबदबा बनाना चाहेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।