विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैडलक पुणे के लिए आई खुशखबरी! युवराज सिंह हुए फिट

By Edited By:
Published: Thu, 11 Apr 2013 01:38 PM (IST)

लगातार हार झेल रही पुणे वॉरियर्स को गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राहत देने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। लगातार हार झेल रही पुणे वॉरियर्स को गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राहत देने वाली खबर मिली है। टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह पूरी तरह से फिट हैं और वह अगले मैच में टीम का प्रतिनिधित्व करने को पूरी तरह से तैयार हैं। टीम के कोच एलन डोनाल्ड ने उनके खेलने की पुष्टि कर दी है। एक अच्छी खबर के बाद पुणे को एक झटका भी लगा है। कैरिबियाई ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गुरुवार को मैदान में नहीं उतर सकेंगे।

वॉरियर्स ने खराब बल्लेबाजी के कारण लगातार दो मैच गंवाए हैं। दूसरी ओर रॉयल्स ने पिछले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पर 19 रन से जीत दर्ज की, जो दो मैचों में लगातार उसकी दूसरी जीत थी। वॉरियर्स के लिए मार्लोन के बाहर होने की बाद युवराज और रॉस टेलर का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है। रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे की सलामी जोड़ी को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। टीम संयोजन पर पुणे वॉरियर्स को काम करना होगा। पिछले सत्र में टीम के स्टार रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को अभी मौका नहीं दिया जाना आश्चर्यजनक है। दूसरी ओर दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ दो करीबी मुकाबले जीतने वाले रॉयल्स लय को खोना नहीं चाहेंगे। कप्तान राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे लय में दिख रहे हैं। गेंदबाज केविन कपूर ने दोनों मैचों में उम्दा गेंदबाजी की। श्रीसंत, शॉन टैट और सिद्धार्थ त्रिवेदी भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।