विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक मेल ने खोल दी श्रीनिवासन की पोल, पकड़ा गया झूठ!

By Edited By:
Published: Mon, 27 May 2013 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2013 12:07 PM (IST)

क्या बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सरेआम झूठ बोल रहे हैं? क्या वे अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन को बचाने की कोशिश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्या बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सरेआम झूठ बोल रहे हैं? क्या वे अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार एन श्रीनिवासन सरासर झूठ बोल रहे हैं कि मयप्पन न तो कभी चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक थे और ना ही सीईओ।

पढ़ें : जब एक बच्चे ने श्रीसंत से पूछा, ऐसा क्यों किया

अखबार में 24 दिसंबर 2011 को आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला द्वारा किए गए एक ईमेल की कॉपी छपी है, जो सभी आईपीएल फ्रेंचाइची टीम के मालिकों को की गई है। मालिकों की उस लिस्ट में गुरुनाथ मयप्पन का नाम भी शामिल है। मेल में साफ-साफ लिखा हुआ है कि बीसीसीआई की सहमति पर मैं सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों को 9 जनवरी, 2012 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित करता हूं। फिलहाल वह ईमेल आईडी ब्लॉक है।

पढ़ें : श्रीनिवासन ने सचिन के साथ ऐसा क्यों किया

अगर इंडिया सीमेंट्स और एन श्रीनिवासन की बात सही तो राजीव शुक्ला ने मयप्पन को बतौर मालिक क्यों ई-मेल किया? गौरतलब है कि सट्टेबाजी के आरोप में मयप्पन के फंसते ही इंडिया सीमेंट्स ने यह बयान जारी किया था कि मयप्पन ने तो सीएसके के मालिक हैं और ना ही सीईओ। वे सिर्फ एक मानद सदस्य हैं।

इसके अलावा श्रीनिवासन ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात भी कही कि वे मयप्पन की जांच से दूर रहेंगे। उन्होंने अपना काम ईमानदारी से किया और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि जो पहले ही इस बात से इंकार कर रहा है कि मयप्पन कभी सीईओ नहीं थे, क्या वह जांच में निष्पक्षता रख पाएगा?

वहीं, दूसरी तरफ इस्तीफे के सवाल पर श्रीनिवासन मीडिया पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि 'मीडिया बेवजह मेरे पीछे पड़ा हुआ है। मुझे जो कहना था वो मैंने प्रेस कांफ्रेंस में कह दिया है। अब मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर