विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होटल के कमरे में श्रीसंत का बनाया गया 'गुप्त' एमएमएस?

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2013 02:31 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग की खबर ने हाहाकार मचा दिया है। हर पल नए-नए चौंकाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग की खबर ने हाहाकार मचा दिया है। हर पल नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और कई सनसनीखेज मामले संदेह के घेरे में हैं। इसी संदेह के घेरे में खिलाड़ियों के गुप्त एमएमएस बनाने की बात भी सामने आई है।

पढ़ें : रात 1.30 बजे कार में लड़कियों के साथ धरे गए श्रीसंत

पढ़ें : गद्दारी की खबर सुनकर द्रविड़ को लगा सदमा

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार पुलिस की शुरुआती रिकॉर्डिग्स में यह बात सामने आ रही है कि बुकी खिलाड़ियों को ब्लैकमेल करने के लिए उनका सेक्स टेप बनाना चाहते थे। बुकीज ने उनकी अय्याशी के लिए उनके होटल के कमरों में लड़कियां भी मुहैया कराई। बुकी ये चाहते थे कि श्रीसंत और चंडीला के कमरों में कैमरे लगा दिए जाएं, जिससे उनकी अय्याशी रिकॉर्ड कर ली जाए।

सूत्र ने बताया कि रिकॉर्डिग्स में ऐसा लग रहा है कि बुकी उन फिल्म्स की बात कर रहे हैं, जिनमें ये खिलाड़ी किसी अन्य महिलाओं के साथ हैं। गिरफ्तार बुकीज में से तीन ने श्रीसंत और अजीत चंडीला को इस साल पांच से छह बार लड़कियां मुहैया कराई। बुकी यह नहीं चाहते थे कि ये तीनों खिलाड़ी किसी भी तरह इनसे आनाकानी करें। अगर कोई उनकी बात मानने से इंकार कर देता है तो उन्हें इन सेक्स टेप के जरिए ब्लैकमेल किया जाता।

स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी और खबरें और खुलासे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जानिए, कौन है चौथा क्रिकेटर, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है

सूत्र ने बताया कि इन खिलाड़ियों के लिए बुकीज ने गुड़गांव में एक पार्टी भी आयोजित की थी। हालांकि यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि बुकीज ने खिलाड़ियों को ब्लैकमेल करने के लिए सेक्स टेप का सहारा लिया या नहीं। जांच दल इस पूरे मामले को खंघालने में जुटा है। इस पूरे मामले का खुलासा तभी हो पाएगा, जब पुलिस जब्त किए हुए लैपटॉप के हार्डडिस्क की जांच करेगी। पुलिस ने छापेमारी कर बुकीज के पास से करीब 55 लैपटॉप बरामद किए हैं, जिसमें इस स्पॉट फिक्सिंग के कई राज बंद हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।