विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंभीर-कोहली ने पहले किया शर्मसार, फिर कहा कुछ ऐसा

By Edited By:
Published: Fri, 12 Apr 2013 12:48 PM (IST)

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को खेले गए आईपीएल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को खेले गए आईपीएल के 12वें मुकाबले के दौरान मैदान पर पहले खुलेआम भिड़े, फिर बाद में उसपर लीपा-पोती करने लगे। राष्ट्रीय टीम में एकसाथ खेलने वाले इन दोनों खिलाडि़यों के इस शर्मनाक रवैये को देखने वाले हैरान रह गए।

मैच समाप्ति के बाद जब नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले के दौरान मैदान पर ऐसा हो जाता है। लेकिन हमें उस बात को मैदान से बाहर लेकर आने की कोई जरूरत नहीं। इसका मतलब यह कदापि नहीं कि हमारे बीच लगाव कम हो जाए। कड़े मुकाबले में कोई भी हारना नहीं चाहता।

जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो हुआ सो हुआ, मैदान पर जो भी हुआ हम उसे वहीं छोड़ देते हैं। गौरतलब है कि इन दोनों खिलाडि़यों के बीच उस वक्त जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं हो गई जब लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर कोहली 35 रन बनाकर आउट हो गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।