विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लगातार दो मैचों में मिली जीत, सातवें आसमान पर डेयरडेविल्स

By Edited By:
Published: Fri, 03 May 2013 02:09 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2013 02:21 PM (IST)

लगातार दो मैच जीतने से उत्साहित दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद को उम्मीद है कि उनकी टीम आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायपुर। लगातार दो मैच जीतने से उत्साहित दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद को उम्मीद है कि उनकी टीम आने वाले मैचों में भी विजयी क्रम जारी रखेगी। दिल्ली ने अपने पिछले दो मैचों में पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त दी है।

पढ़ें: दिल्ली ने कोलकाता को कुछ यूं दी मात

बुधवार को मैच के बाद उन्मुक्त ने कहा, 'टी-20 मैचों में टीम की लय सबसे अहम होती है। शुरुआती मैचों में हम वह लय हासिल नहीं कर सके, लेकिन यहां दो मैच जीतकर हम जीत की राह पर लौट आए हैं। बाकी बचे मैचों में भी हमें जीत का क्रम बनाए रखना होगा।' उन्मुक्त के मुताबिक उनकी टीम कई मौकों पर बदकिस्मत रही और करीबी मुकाबले हार गई। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास शुरू से ही बढ़ा हुआ था। कुछ मैचों का हम अच्छा अंत नहीं कर सके और हमें हार का सामना करना पड़ा। रायपुर हमारे लिए अच्छा रहा है और हम यह लय बरकरार रखना चाहेंगे।

पढ़ें: दिल्ली ने पुणे वॉरियर्स को कैसे धोया

कोलकाता के खिलाफ हुए मैच के बारे में दिल्ली के इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि मैं अंत तक डेविड वार्नर के साथ क्रीज पर टिके रहना चाहता था। हमारी रणनीति स्ट्राइक बदलते रहने की थी। वार्नर और उन्मुक्त ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर