यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धौनी ने बीसीसीआइ से किया अनुरोध, जहीर को मिलेगी नई भूमिका
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे ...और पढ़ें

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय गेंदबाज जहीर खान के अनुभव का पूरा लाभ उठाएगी। भारतीय टेस्ट एकादश में जगह बनाने वाले जहीर खान के अनुभव का पूरा लाभ उठाने के लिए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बीसीसीआइ से वनडे सीरीज के लिए भी उनकी उपलब्धता का अनुरोध किया है। हालांकि वनडे मैचों के लिए जहीर खान की भूमिका मेंटर के तौर पर होगी।
इस बारे में बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि धौनी ने जहीर खान के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के वनडे एकादश के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भेजने के लिए अनुरोध किया है। खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की है और उनकी उपस्थिति से भारतीय गेंदबाजों को मदद मिलेगी। साथ ही टेस्ट मैचों से पहले जहीर खान को वहां के वातावरण में ढलने में मदद मिलेगी।
पढ़ें: एशेज सीरीज: जुबानी जंग में वार्नर ने फिर लांघी सीमा
गौरतलब है कि जहीर खान मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया है। इस बारे में एमसीए के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने बताया कि जहीर खान दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ 2 दिसंबर को रवाना हो सकते हैं। हम उन्हें टीम इंडिया में शानदार वापसी करते देख कर बहुत ही खुश हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
