यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एशेज सीरीज: जुबानी जंग में वार्नर ने फिर लांघी सीमा, वॉ ने की निंदा
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने डेविड वॉर्नर द्वारा इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट पर की गई टिप्पणी की निंदा करते ...और पढ़ें

सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने डेविड वॉर्नर द्वारा इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसा कर इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी सीमा लांघ दी है। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रॉट एशेज सीरीज छोड़कर इंग्लैंड लौट गए थे, जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खुलासा किया कि ट्रॉट तनाव संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वॉर्नर ने ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान ट्रॉट को 'निर्गुण और कमजोर' कहा था।
पढ़ें: यह क्या कह गए वार्नर, अपने मुंह से खोल दी पोल!
वॉ ने एक वेबसाइट पर कहा, 'मुझे लगता है कि वॉर्नर की टिप्पणी एकदम अनुचित है। मुझे नहीं लगता कि आपको विपक्षी खिलाड़ी पर निजी हमला करना चाहिए। वॉर्नर पूरी टीम पर टिप्पणी कर सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप किसी खिलाड़ी के लिए इस तरह के शब्दों का उपयोग करते हो तो आप अपनी सीमा लांघते हो।' वॉ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इन चीजों में थोड़ी चतुराई बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा खेल रही है, लिहाजा उसे इतना सब कुछ करने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें: क्लार्क ने कहा कुछ ऐसा, मैच फीस का 20 फीसदी लगा जुर्माना
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
