यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यह क्या कह गए वॉर्नर, अपने ही मुंह से खोल दी पोल!
पहली बार किसी कंगारू ने ऐसा कोई बयान दिया है जिससे कंगारुओं के बर्ताव पर सीधे निशाना साधा जा सके। ...और पढ़ें

मेलबर्न। पहली बार किसी कंगारू ने ऐसा कोई बयान दिया है जिससे कंगारुओं के बर्ताव पर सीधे निशाना साधा जा सके। गरम मिजाज के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने माना है कि पहले टेस्ट में छींटाकशी करते हुए उन्होंने सीमाएं लांघी थीं। उन्होंने कहा कि खासकर इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह रणनीति का हिस्सा था ताकि इंग्लिश खिलाड़ियों को विचलित किया जा सके।
ऑस्ट्रेलिया को 381 रनों से मिली जीत में 49 और 124 रनों की अहम पारियां खेलने वाले वॉर्नर ने बल्ले से संघर्ष कर रहे इंग्लिश बल्लेबाज ट्रॉट के मिशेल जॉनसन की गेंद पर मात्र नौ रन पर आउट होने पर इस पारी को खराब और कमजोर बताया था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में वॉर्नर के इस बयान की निंदा करते हुए इंग्लैड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने इसे अपमानजनक बताया था।
क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वॉर्नर ने ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, 'मैंने यह बयान किसी कारण से दिया था। यह एशेज सीरीज है और इसमें बयान कुछ ज्यादा तीखे हो जाते हैं।' सार्वजनिक तौर पर किसी खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर अभी भी आइसीसी वॉर्नर पर कोई कार्रवाई कर सकता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
