विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन पर झूठी खबर देने वालों से खफा तालिबान

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 07:03 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तालिबान महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर उसके प्रवक्ता के बयान को गलत तरीके से पेश करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तालिबान महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर उसके प्रवक्ता के बयान को गलत तरीके से पेश करने वाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को निशाना बनाएगा। इस बयान में सचिन के संन्यास को अधिक महत्व नहीं दिए जाने को कहा गया था।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की शूरा परिषद ने फैसला किया है कि उसके प्रवक्ता शाहिदुल्ला शाहिद के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया जाएगा। यह फैसला टीटीपी के नए अध्यक्ष मुल्ला फजलुल्लाह की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया। टीटीपी के एक अनाम वरिष्ठ नेता ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में तालिबान की छवि खराब करने वाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए तालिबान के खास समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में सचिन पर कवरेज के लिए टीटीपी को आलोचना करते हुए दिखाया गया था। हालांकि इसके पूर्ण वीडियो में टीटीपी ने अपने बयान में कहा कि वह मीडिया की आलोचना नहीं कर रहा है, लेकिन जो लोग मारे गए आतंकियों को शहीद कहे जाने का विरोध करते हैं वे वैसे ही हैं जो भारतीय होने की वजह से सचिन की प्रशंसा करना नहीं चाहते हैं। पूरा वीडियो आने के बाद भी कुछ स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया लगातार अपने रिपोर्ट में यह बताते रहे कि सचिन की कवरेज के लिए पाकिस्तानी मीडिया को तालिबान ने चेतावनी दी है।

पढ़ें: टेलर ने जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर