विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलर ने जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 06:10 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Dec 2013 09:51 PM (GMT+05:30)

डुनेडिन। रॉस टेलर के दोहरे शतक (नाबाद 217) और कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम के शानदार शतक (113) की मदद से न्यूजीलैंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डुनेडिन। रॉस टेलर के दोहरे शतक (नाबाद 217) और कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम के शानदार शतक (113) की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन नौ विकेट के नुकसान पर 609 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। वहीं दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिये हैं।

न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए गए 609 रनों के विशाल स्कोर के दबाव में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज क्रिक एडवर्ड और कीरन पॉवेल पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 24 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेरेन ब्रावो (नाबाद 37) और मर्लोन सैमुअल्स (नाबाद 14) ने संभलकर खेलते हुए दूसरा दिन और नुकसान नहीं होने दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिये थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 367 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के दोनों शतकवीर बल्लेबाज रॉस टेलर और ब्रैंडन मैक्कुलन ने दूसरे दिन क्रीज पर उतरे। ब्रैंडन मैक्कुलम कल के अपने स्कोर में 6 रन ही जोड़ पाए थे कि वह 113 रन के स्कोर पर चलते बने। टेलन ने ब्रैंडन मैक्कुलम के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से नया रिकार्ड है। ब्रैंडन मैक्कुलम के आउट होने के बाद कोरी जे एंडरसन बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। एंडरसन के पवेलियन लौटने के बाद टेलर ने बीजे वाल्टन (41), टिम साउदी (2), ईश सोढ़ी (35) और नील वाग्नर (37) के साथ साझेदारी कर अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। टेलर के दोहरे शतक और नौ विकेट के नुकसान पर 609 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने पहली पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सर्वाधिक स्कोर है। कीवी टीम ने टेस्ट इतिहास में चौथी बार 600 का आंकड़ा पार किया है। वेस्टइंडीज की ओर से टीनो बेस्ट ने तीन, डारेन सैमी और नरसिंह देवनारायण ने 2-2 और शेन शिलिंगफोर्ड 1 विकेट लिये हैं।

पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में धौनी सेना पर इतिहास बदलने की चुनौती

दक्षिण अफ्रीका में एक रन बनाते ही भारत बनाएगा यह नया रिकार्ड

क्या सचिन के इस सुझाव पर अमल करेगा एमसीए?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर