यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक टीम से खेलने उतरें 15 खिलाड़ी
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ...और पढ़ें

मुंबई। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को सुझाव दिया कि वह स्कूल व कॉलेज स्तर पर होने वाले मैचों में 15 सदस्यीय टीम मैदान पर उतारकर अपने टैलेंट पूल में बढ़ोतरी कर सकता है।
सचिन तेंदुलकर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एमसीए से सम्मानित होने के बाद सचिन ने कहा, 'मुंबई क्रिकेट कैसे अपने विरोधियों से आगे निकल सकता है, इसे लेकर मैं और मेरे भाई एक दिन घर पर चर्चा कर रहे थे और मुझे लगता है यह सबसे सही प्लेटफार्म है एमसीए को सुझाव देने का।'
उन्होंने कहा, 'जब हमारे यहां स्कूल या कॉलेज स्तर के मैच होते हैं, हमें उन मैचों में 11 खिलाड़ियों की बजाय एक टीम से 15 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की अनुमति दे देनी चाहिए। कई बच्चे रोज मैदान पर आते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि वह अंतिम 11 में चुने जाएंगे कि नहीं।'
40 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, 'पृथ्वी और मुशीर प्रतिभाशाली हैं और भी कई बच्चे हैं जिनमें प्रतिभा है, लेकिन टीम संयोजन में फिट नहीं बैठते, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।' इस मौके पर सचिन ने समारोह में मौजूद अपने कोच रमाकांत आचरेकर को 81वें जन्मदिन पर बधाई दी और केक काटकर खुशी भी मनाई। समारोह में एमसीए ने आचरेकर को भी सम्मानित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
