विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उस दिन मेरे साथ बैठना भाभी साक्षी के लिए रहा बैडलक'

By Edited By:
Published: Thu, 06 Jun 2013 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2013 12:18 PM (IST)

आइपीएल मैचों में संट्टेबाजी के आरोपों में जेल जा चुके बॉलिवुड कलाकार विंदू दारा सिंह ने कहा है कि अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइपीएल मैचों में संट्टेबाजी के आरोपों में जेल जा चुके बॉलिवुड कलाकार विंदू दारा सिंह ने कहा है कि अब वह जिंदगी में कभी क्रिकेट मैच नहीं देखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह न तो क्रिकेट से जुड़े किसी व्यक्ति से मिलेंगे और न ही कभी क्रिकेट से जुड़ी कोई बात करेंगे। साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी और उनकी पत्‍‌नी साक्षी का नाम घसीटने पर कहा कि उस दिन मैं तीसरी पंक्ति में बैठा था। भाभी साक्षी ने मुझे अपने बगल में बैठने के लिए बुलाया। ये उनका बैडलक था। भाभी साक्षी के साथ क्रिकेट को लेकर मेरी कोई बातचीत नहीं हुई। साथ ही उन्होंने धौनी और साक्षी को इस मामले में नहीं घसीटने की अपील की।

एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए विंदू ने कहा कि सट्टेबाजी विवाद के दौरान मीडिया की भूमिका से उन्हें बहुत दुख पहुंचा। मीडिया ने जिस तरह से इसे कवर किया उससे उन्हें और उनके परिवार को जो तकलीफ हुई वह तो हुई ही, उनकी छवि को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसी मीडिया संस्थान पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।

पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस बारे में बाहर कुछ कहना ठीक नहीं होगा। लेकिन फिर भी उन्होंने इतना जरूर माना कि वह सट्टा लगाते थे और उसमें उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता था। उन्होंने कहा कि भारत में करोड़ों लोग सट्टा लगाते हैं। उनका कहना है कि अगर सट्टा लगाना आपको इतना ही गलत लगता है तो शेयर बाजार पर भी बंदिश लगानी चाहिए क्योंकि वहां भी इसी तरह लोग अंदाजे के आधार पर खरीद-बिक्री करते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर