विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चैम्पियन बनकर ही लौटना धौनी के धुरंधरों, टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना

By Edited By:
Published: Wed, 29 May 2013 09:37 AM (IST)Updated: Wed, 29 May 2013 09:39 AM (IST)

मुंबई। 6 जून से 23 जून तक इंग्लैंड और वेल्स में आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने 15 सदस्यीय टीम इंडिया बुधवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 6 जून से 23 जून तक इंग्लैंड और वेल्स में आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने 15 सदस्यीय टीम इंडिया बुधवार सुबह यहां से रवाना हो गई। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 6 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डस में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

पढ़ें : फिक्सिंग के सवाल पर मंद-मंद मुस्कुराते रहे धौनी

इसके अलावा भारत का दूसरा मुकाबला 11 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ, जबकि तीसरा मुकाबला 15 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है। चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ग्रुप बी में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम है। वहीं, टीम इंडिया जून को श्रीलंका के खिलाफ, जबकि 4 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्मअप मैच भी खेलना है।

पढ़ें : धौनी ने मीडिया से क्यों बनाई दूरी? क्या कोच सच कह रहे हैं?

8 देशों की टीमों वाली इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 19 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। 23 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार शाम को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआइ द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टीम द्वारा अच्छे प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर