विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिक्सड मैचों के चुने गए 6 दर्शक भी देंगे गवाही

By Edited By:
Published: Tue, 13 Aug 2013 04:20 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Aug 2013 04:44 PM (GMT+05:30)

आइपीएल-6 मैच फिक्सिंग कांड के खुलासे के बाद जांचकर्ताओं ने टिकट स्टाफ से मैच के दर्शकों की जानकारी निकलवाते हुए कुछ से ई-मेल के जरिए संपर्क साधा और फिर 5,

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइपीएल-6 मैच फिक्सिंग कांड के खुलासे के बाद जांचकर्ताओं ने टिकट स्टाफ से मैच के दर्शकों की जानकारी निकलवाते हुए कुछ से ई-मेल के जरिए संपर्क साधा और फिर 5, 9 और 15 मई को स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों में से मुंबई के अंधेरी से, जयपुर से और मोहाली से छह दर्शकों को भी चश्मदीद चुना और उन्हें भी गवाही के लिए तैयार किया है।

जांचकर्ताओं ने अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, टीम के प्रायोजकों के साथ-साथ छह दर्शकों को भी अब गवाही के लिए तैयार कर लिया है। अंधेरी, जयपुर और मोहाली..इन तीनों शहरों में हर शहर से तीनों मैचों के दो-दो दर्शकों का चयन किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्होंने फिक्सिंग कांड के खुलासे के ठीक बाद टिकट स्टाफ से संपर्क किया था और आइपीएल मैचों की बुकिंग कराने वाले उन दर्शकों की जानकारी हासिल की थी जिन्होंने फिक्सिंग कांड में घिरे हुए मैच देखे थे। सूत्रों के मुताबिक जांचकर्ताओं ने कई दर्शकों को ई-मेल किया था जिनमें से जिन लोगों का जवाब आया, उन्हीं में से छह लोग चुन लिए गए।

इससे पहले राहुल द्रविड़ ने भी इस कांड को शर्मनाक और बड़ा धोखा करार दिया था और वह भी अब इस केस में गवाह के रूप में मौजूद हैं, उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कई और कॉरपोरेट लोगों को भी इस मामले में जांचकर्ताओं ने गवाह बनाया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।