विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

200वें टेस्ट से पहले इस मैच के लिए पसीना बहा रहे हैं सचिन

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 01:29 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 14-18 नवंबर को होने वाले मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 14-18 नवंबर को होने वाले मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भले ही लगी हुई हो लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नजर पहले 27 अक्टूबर को होने रणजी मैच पर टिकी हुई हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपना आखिरी रणजी मैच 27 अक्टूबर को हरियाणा के खिलाफ लाहली में खेलेंगे, जिसकी अगुआई मध्यम गति के तेज गेंदबाज जहीर खान कर रहे हैं। इस मैच के लिए सचिन तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

पढ़ें: जब सचिन को लगा कठिन है टेस्ट क्रिकेट

भारतीय टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज अजित अगारकर के प्रथम श्रेणी मैच से भी संन्यास की घोषणा करने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जहीर खान मुंबई की ओर से केवल एक मैच में कप्तानी कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का दिल जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे।

गौरतलब है किमास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। सचिन अपना 200वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेलेंगे। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच 2012-13 में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था जिमसें वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर