विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर आएगा रनों का तूफान, धौनी के घर में दबाव तले होगी टीम इंडिया

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2013 07:50 AM (IST)

पिछले तीन मैचों की तरह रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाला चौथा वनडे मैच भी बड़े स्कोर का होगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची [खेल संवाददाता]। पिछले तीन मैचों की तरह रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाला चौथा वनडे मैच भी बड़े स्कोर का होगा। मैच सेंटर पिच पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जिस पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड की टीम मात्र 155 रनों पर सिमट गई थी। लेकिन उस मैच के बाद इस पिच पर आइपीएल व चैंपियंस लीग के मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में जमकर रन बने थे। रांची में होने वाले इस वनडे मैच में टीम इंडिया को वापसी करनी ही होगी क्योंकि इस बार हार धौनी सेना का ट्रॉफी से फासला बढ़ा देगी, यह मैच अगर भारत हारा तो उसे सीरीज जीतने के लिए अंतिम तीनों मैच किसी भी हालत में जीतने ही होंगे। ऐसे में माही की टीम उन्हीं के घरेलू मैदान पर दबाव में होगी।

पढ़ें: धौनी के घर आर या पार, इन कंगारुओं से बचकर रहना होगा

पिच क्यूरेटर बासु देव ने कहा, 'इंग्लैंड-भारत वनडे मैच के बाद पिच पर काफी परिवर्तन आया है। बुधवार को भारत व ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर जब आमने-सामने होंगे तो बल्लेबाजों व गेंदबाजों दोनों के लिए पिच में कुछ न कुछ रहेगा। इस मैच में तीन सौ से अधिक रन बन सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी क्योंकि दूसरी पारी में ओस गिरने के कारण क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को परेशानी होगी।'

उधर, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने घरेलू मैदान में जीत का रिकॉर्ड कायम रखना चाहेंगे। धौनी के नेतृत्व में भारत ने इस मैदान में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से पराजित किया। इसके बाद चैंपियंस लीग में माही के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की। इस मैदान पर धौनी पांचवीं बार खेलने उतरेंगे और रांची के खेलप्रेमियों को उम्मीद होगी कि उनकी अगुआई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच जीतेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर