विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन की जगह ले सकते हैं कोहली: चैपल

By Edited By:
Published: Mon, 04 Nov 2013 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2013 04:37 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने भी युवा क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने भी युवा क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। चैपल का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद विराट कोहली उनका स्थान ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ी विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का 'राजकुमार' के तौर पर वर्णन किया।

पढ़ें: आइसीसी वनडे रैंकिंग के शिखर पर कोहली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद भी कंगारूओं की खैर मनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले समय में उनका यही हश्र विराट कोहली करेंगे।

इयान चैपल ने कहा कि तेंदुलकर के संन्यास की कगार पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज खैर मना रहे होंगे कि अब उन्हें राहत मिलेगी लेकिन ऐसा सोचना जल्दीबाजी होगी। हाल ही में लगा चुके विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी ने 1997-98 में शारजहां में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर केकी शानदार प्रदर्शन की याद दिला दी है।

तस्वीरों की नजर में टीम इंडिया का दीपावली धमाका

उन्होंने कहा कि कोहली ने सिर्फ नंबर 4 पर तेंदुलकर का स्थान लेने जा रहे हैं बल्कि उन्ही की तरह विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख भी अख्तियार करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर की बादशाहत लंबे समय तक रही है लेकिन अब 'राजकुमार' के इस्तकबाल का समय है।

गौरतलब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि विराट कोहली वनडे शतकों का सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर