विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइसीसी वनडे रैंकिंग के शिखर पर कोहली

By Edited By:
Published: Mon, 04 Nov 2013 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2013 01:42 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आइसीसी बल्लेबाजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आइसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के रूप में मिला है। वहीं गेंदबाजी में सईद अजमल ने रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू कप्तान जार्ज बैली शानदार प्रदर्शन की वजह से नंबर तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। बैली ने इस सीरीज में 95.60 की औसत से 478 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने का फायदा मिला है। भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपीक्षीय वनडे सीरीज में 478 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आइसीसी बैटिंग रैंकिंग में दस स्थानों की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन 12 स्थान की छलंाग लगाते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में महेंद्र सिंह धौनी नंबर 6 पर और सुरेश रैना 19वें नबंर पर काबिज हैं। भारत के शीर्ष 20 बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने हाशिम अमला को पछाड़ कर बल्लेबाजी में शीर्ष पर काबिज हुए हैं।

आइसीसी वनडे रैंकिग : शीर्ष दस बल्लेबाज

-विराट कोहली (भारत)

2-हामिश अमला (दक्षिण अफ्रीका)

3-जार्ज बैली (ऑस्ट्रेलिया)

4-कुमार संगकारा (श्रीलंका)

5-एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

6-महेंद्र सिंह धौनी (भारत)

7-जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड)

8-दिलकरत्ने दिलशान

9-मिसबाह-उल-हक (पाकिस्तान)

10-शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया)

़आइसीसी वनडे रैंकिंग : शीर्ष दस गेंदबाज

-सईद अजमल (पाकिस्तान)

2-सुनील नरेन (वेस्टइंडीज)

3-रविंद्र जडेजा (भारत)

4-स्टुअर्ट फिन (इंग्लैंड)

5-रंगना हेराथ (श्रीलंका)

6-जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

7-मोर्न मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका)

8- मिशेल जॉनशन (ऑस्ट्रेलिया)

9-लावनोबे सोतसोबे (दक्षिण अफ्रीका)

10- मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर