विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट के पीछे पड़ी ये पाक मॉडल, अब कर दी ये हरकत

By sanjay savernEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2016 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2016 07:16 PM (IST)

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने एक बार फिर से इशारों-इशारों में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने एक बार फिर से इशारों-इशारों में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अपने प्यार का इजहार किया है। पाक मॉडल बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर उनसे एक अपील की है। बलोच ने कोहली से कहा है कि वह उनके(बलोच) लिए अनुष्का को छोड़ दें।

वीडियो में बलोच यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं, 'ओह माय गॉड! विराट कोहली मन मोहने वाले हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो...।'

इससे पहले भी बलोच ने विराट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे और 'फीलिंग इन लव' के मैसेज के साथ अपनी एक बोल्ड फोटो भी विराट के लिए शेयर की थी। वे इतने पर ही नहीं मानी और लिखा, 'विराट ने मुझे स्ट्रिप डांस से बचा लिया।'

उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्यों? फीलिंग इन लव।' कुछ माह पहले ऐसी खबरें आई थी जिसमें कहा गया था कि विराट और अनुष्का के बीच ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इस मसले पर दोनों में से (विराट और अनुष्का) किसी ने भी ना तो कोई टिप्पणी की और ना ही किसी प्रकार का कोई बयान दिया है।

गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार पारी के बाद जब विराट के फैंस ने अनुष्का पर जोक्स शेयर करने शुरू किए, तब विराट ने इसे शर्मनाक कहा था और अनुष्का को प्रेरणा बताया था। विराट ने ये भी कहा था कि जोक्स शेयर करने वाले भी अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी के बारे में भी सोचें।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें