विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो धौनी के दोस्त की कंपनी से नहीं जुड़े हैं आरपी सिंह!

By Edited By:
Published: Mon, 03 Jun 2013 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 04:56 PM (IST)

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक अखबार ने खुलासा किया है कि स्पो‌र्ट्स मार्केटिंग फर्म रीति स्पो‌र्ट्स मैनेजमेंट में कप्तान धौनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। यह वही कंपनी है, जो रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और प्रज्ञान ओझा की मार्केटिंग करती है। पहले यह बा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक अखबार ने खुलासा किया है कि स्पो‌र्ट्स मार्केटिंग फर्म रीति स्पो‌र्ट्स मैनेजमेंट में कप्तान धौनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। यह वही कंपनी है, जो रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और प्रज्ञान ओझा की मार्केटिंग करती है। पहले यह बात भी सामने आई थी कि यह कंपनी आरपी सिंह की भी मार्केटिंग करती है, लेकिन सिंह ने इस बात को एक सिरे से खारिज कर दिया।

यह मामला उछलने के बाद आरपी सिंह ने ट्वीट किया कि उन्हें नहीं पता कि खबरों में क्या चल रहा है, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं रिती स्पो‌र्ट्स से नहीं जुड़ा हूं। रिती स्पो‌र्ट्स के मालिक धौनी के खास दोस्त अरुण पांडेय हैं। यही वह कंपनी है जो धौनी के भी व्यावसायिक जीवन को देखती है।

रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि खिलाड़ियों के प्रमोशन करने के बाद कंपनी को जो फायदा होता है, उसका 15 फीसदी हिस्सा कप्तान धौनी भी लेते हैं। इसके बाद यह सवाल उठता है कि क्या धौनी अपने इस हित के लिए टीम चयन में खिलाड़ियों का पक्ष लेते हैं? सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में भी खेलते हैं। इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम में भी शामिल हैं।

एक कप्तान की हैसियत से टीम चयन में उनकी राय महत्वपूर्ण होती है। तो क्या वे इन खिलाड़ियों का समर्थन भी करते हैं? आरपी सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से खेलते हैं, जबकि प्रज्ञान ओझा मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।