विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धौनी की दोस्ती का ऐसा कमाल, वह बन गया 'एजेंट अरुण'

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 03:13 PM (IST)

स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के खुलासे के बाद बीसीसीआइ कार्यसमिति ने खिलाड़ियों के एजेंटों पर नकेल कसने के लिए लंबी चौड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के खुलासे के बाद बीसीसीआइ कार्यसमिति ने खिलाड़ियों के एजेंटों पर नकेल कसने के लिए लंबी चौड़ी बात की और अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने एजेंटों को मान्यता पत्र देने की जरूरत पर बोला, लेकिन उनकी अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के करीबी दोस्त अरुण पांडे की मौजूदगी से वहां कई भौहें तनी हुई थीं।

पढ़ें : धौनी ने ऐसा क्यूं कहा? क्या ये मजाक था या कुछ और?

धौनी के कारण पांडे का क्रिकेट जगत में रुतबा बहुत तेजी से बढ़ा। रिति स्पो‌र्ट्स के मालिक पांडे अपने सबसे करीबी दोस्त धौनी के अलावा भारत के कई खिलाड़ियों का प्रबंधन देखते हैं, जिस कारण क्रिकेटर और अधिकारी मजाक में 'एजेंट अरुण' भी कहते हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के दौरान दोस्ती परवान चढ़ी

पिछले दशक के आखिर में बिहार के लिए कुछ मैच खेलने वाले पांडे तभी धौनी के संपर्क में आए। उस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाथ आजमा रहे धौनी जब दिल्ली में हॉट वेदर टूर्नामेंट खेलने आए तो यह दोस्ती परवान चढ़ी। धौनी अक्सर पांडे के घर ही रुकते थे। भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार बनने के बाद धौनी ने उस अहसान का बदला चुकाया। इस कदर चुकाया कि एक सीमेंट कंपनी के टीवी विज्ञापन में आरपी सिंह और धौनी के साथ वह नजर आए।

पढ़ें :.तो धौनी के दोस्त की कंपनी से नहीं जुड़ें हैं आरपी सिंह

पांडे ने जब अपनी कंपनी रिति स्पोर्ट्स के लिए धौनी के साथ करार किया तो सभी अवाक रह गए क्योंकि किसी को पता नहीं था कि खिलाड़ियों और उनके वित्त के प्रबंधन में पांडे की योग्यता क्या है।

मैच के दौरान भी खिलाड़ियों के साथ दिखा एजेंट अरुण

आरपी सिंह ने भले ही अब रीति से नाता तोड़ दिया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश और रेलवे के बीच गाजियाबाद में 2011 में रणजी मैच कवर करने वालों ने देखा होगा कि पांडे उस दिन का खेल खत्म होने के बाद आरपी के लिए बड़ा सा बर्थडे केक लेकर आए थे। वह केक खिलाड़ियों के कामचलाऊ डाइनिंग एरिया में काटा गया और सिर्फ खिलाड़ियों तथा अधिकारियों के लिए था। किसी ने यह सवाल नहीं पूछा कि एक बाहरी व्यक्ति मैच चालू रहने के समय वहां क्या कर रहा था।

पढ़ें : चार कड़े सवाल, जिसपर धौनी के मुंह से नहीं निकली आवाज

आईपीएल-5 (2012) के दौरान अरुण फिरोजशाह कोटला मैदान पर अभ्यासरत चेन्नई सुपरकिंग्स की अभ्यास की पोशाक में नजर आए थे। यह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच से पहले की बात है। पांडे सहयोगी स्टाफ का हिस्सा नहीं होने के बावजूद अपने जमाने के छोटे-मोटे स्पिनर रहे पांडे करीब 45 मिनट गेंदबाजी करते दिखे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर