विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाका पर बीयर पार्टी की चौतरफा आलोचना

By Edited By:
Published: Sat, 14 Jan 2012 12:05 AM (IST)

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर वाका पिच पर कर्मचारियों की बीयर पार्टी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पर्थ। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर वाका पिच पर कर्मचारियों की बीयर पार्टी को भारतीय मीडिया रिपोर्ट में टेस्ट क्रिकेट का अपमान और राजनीतिक आपदा करार दिया गया है। भारतीय टीवी चैनल की फुटेज में कुछ पुरुष और महिलाओं को वाका पिच पर बैठकर बीयर पीते हुए दिखाया गया है। वाका के क्यूरेटर ने इसे मैच से पहले का परंपरागत जश्न बताया था।

डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट में भी वाका कर्मचारियों के व्यवहार की कड़ी आलोचना की गई है। अखबार ने लिखा है, इससे लगता है कि आस्ट्रेलियाई बिना किसी सम्मान और आदर के किसी भी समय और कहीं भी पी लेंगे। किसी भी टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर क्या मैच के लिए पिच से अधिक पवित्र या उसका केंद्र कुछ और हो सकता है। उसने लिखा है, यह टेस्ट क्रिकेट और मेहमान भारतीय टीम का अपमान है। रिपोर्ट में क्यूरेटर कैमरन सदरलैंड की जीवंत पिच तैयार करने के लिए तारीफ की गई है, लेकिन उनके और उनके स्टाफ के व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, वाका की तेज और जीवंत पिच बनाने के लिए बेहतरीन काम करने वाले क्यूरेटर कैम सदरलैंड पिच पर गए और अपने काम की जांच करने के लिए उन्होंने दस मिनट के लिए कवर हटा दिए। उनके साथी टेस्ट मैच से पूर्व की ड्रिंक पार्टी के लिए उनके पीछे वहां चले गए। उन्हें लगता है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यह राजनीतिक आपदा है। मैलकम कान ने अपने लेख में लिखा है कि इस घटना से आस्ट्रेलिया की छवि पर असर पड़ सकता है। उन्होंने इसके अलावा वाका पर तथाकथित कड़ी सुरक्षा का भी मजाक उड़ाया है। कान ने लिखा है, अगर उन्मादी और राष्ट्रीय तत्व हावी रहे तो भारतीय क्रिकेट मीडिया आस्ट्रेलिया को दंभी और नस्ली देश के रूप में प्रचारित करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

इस लेखक ने वाका के मुख्य कार्यकारी ग्रीम वुड की इस बयान के लिए कड़ी आलोचना की है कि उनके कर्मचारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने कहा, वुड को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी होनी चाहिए। वह आस्ट्रेलिया की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1988 में कथित पक्षपाती अंपायरिंग के कारण स्वदेश लौटने की धमकी दे डाली थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर