विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खिलाड़ी की सलाह के बाद कुलदीप ने ली हैट्रिक, बन गए पहले भारतीय स्पिनर

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 05:19 PM (IST)

हैट्रिक के बाद कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था। शुरुआत में मैं संघर्ष कर रहा था। यह क्रिकेट है, जिसमें कुछ भी हो सकता है।'

इस खिलाड़ी की सलाह के बाद कुलदीप ने ली हैट्रिक, बन गए पहले भारतीय स्पिनर
इस खिलाड़ी की सलाह के बाद कुलदीप ने ली हैट्रिक, बन गए पहले भारतीय स्पिनर

कोलकाता, विशाल श्रेष्ठ। टीम इंडिया की नई स्पिन सनसनी कुलदीप यादव ने गुरुवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में हैट्रिक लेने की उपलब्धि हासिल की। वनडे में यह कीर्तिमान रचने वाले वह पहले भारतीय स्पिनर हैं।

भारत की ओर से कुलदीप से पहले वनडे क्रिकेट में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों कपिल देव और चेतन शर्मा के नाम ही यह उपलब्धि दर्ज थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे 22 साल के कुलदीप दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिसने ईडन में वनडे में यह मुकाम हासिल किया है। चार जनवरी, 1991 को कपिल ने इसी ऐतिहासिक ग्राउंड में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में हैटिक ली थी।

वहीं, चेतन शर्मा ने 1987 के विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था। कुलदीप हालांकि एक मामले में दोनों से आगे हैं। ईडन में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के नाम भी हैट्रिक दर्ज है, हालांकि भज्जी ने 2000-01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में लगातार तीन गेंदों में विकेट लिए थे।

देखिए, चेतन शर्मा की हैट्रिक-

वीडियो साभार- यू ट्यूब

हैट्रिक के बाद कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था। शुरुआत में मैं संघर्ष कर रहा था। यह क्रिकेट है, जिसमें कुछ भी हो सकता है। पिछले मैच में मेरी गेंद पर तीन छक्के पड़े थे, जिससे काफी कुछ सीखने को मिला। माही भाई से पूछा कि कैसी गेंदें करूं, तो उन्होंने कहा कि तुझे जैसा लगता है, वो डाल। यह मेरे लिए विशेष है, जिसने मैच का रुख पलट दिया। बहुत ही गर्व का पल है।

कुलदीप की हैट्रिक से खुशी में झूमा परिवार

कोलकाता में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव के हैट्रिक लेते ही यहां उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। पिता राम सिंह और मां ऊषा देवी बेटे की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे थे। खुशी के इस मौके पर परिवार ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

कुलदीप के कोच कपिल पांडे को बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा। कुलदीप को चाइनामैन बनाने में पांडे की अहम भूमिका है। जब कुलदीप वसीम अकरम जैसा तेज गेंदबाज बनने की जिद पकड़े हुए थे। उस समय उनकी गेंदबाजी स्टाइल को बदलने का श्रेय पांडे को ही जाता है। पांडे ने बताया कि शुरुआत से कुलदीप की गेंद पर ग्रिप नहीं बन रही थी जैसे ही गेंद लाइन में आई वैसे ही विकेट निकले और करियर में हैट्रिक जुड़ गई। वहीं, यूपीसीए निदेशक और आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर कुलदीप को हैट्रिक की बधाई दी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।