विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 'दूसरा' नहीं डाल पाएगा ये श्रीलंकाई स्पिनर

By sanjay savernEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 03:43 PM (IST)

श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर थारिंडू कौशल अब अंतरराष्ट्रीय‍ क्रिकेट में 'दूसरा' गेंद नहीं डाल पाएंगे। वैसे चेन्नई के श्री रामचंद्र यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबो। श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर थारिंडू कौशल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'दूसरा' गेंद नहीं डाल पाएंगे। वैसे चेन्नई के श्री रामचंद्र यूनिवर्सिटी में हुए परीक्षण में उनकी ऑफ ब्रेक गेंदों को वैध पाया गया।

आइसीसी की मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी में हुए टेस्ट में पाया गया कि ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते वक्त कौशल की कोहनी वैध 15 डिग्री से कम ही मुडती है। वैसे 'दूसरा' गेंद डालते वक्त कौशल की कोहनी निर्धारित 15 डिग्री से ज्यादा मुडती है। 'दूसरा' के वक्त कौशल की कोहनी 12 डिग्री से लेकर 21 डिग्री तक मुडती है। 18 'दूसरा' गेंदों में से 9 बार कौशल की कोहनी नियमों का उल्लंघन करती हुई नजर आई।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें