विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल देव को सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 04:34 PM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को शनिवार को बीसीसीआइ ने यहां सातवें सालाना पुरस्कार समारोह में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को शनिवार को बीसीसीआइ ने यहां सातवें सालाना पुरस्कार समारोह में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा गया। 2012-13 सत्र में अश्विन ने 43 विकेट चटकाए थे और 263 रन बनाए थे, इसके अलावा उन्होंने 18 वनडे में 24 विकेट और चार टी-20 में तीन विकेट हासिल किये थे। पॉली उमरीगर पुरस्कार में ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक दिया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार सचिन तेंदुलकर (2006-07 और 2009-10) ने दो बार, जबकि वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने एक बार हासिल किया है। इस मौके पर सीनियर और जूनियर स्तर पर देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया गया।

महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल सीके नायडू पुरस्कार प्राप्त करने वाले 21वें भारतीय क्रिकेटर बन गए। पुरस्कार समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण कपिल देव और महेंद्र सिंह धौनी का प्रूडेंशियल कप और आइसीसी विश्व कप ट्रॉफी हाथ में लेने वाला क्षण था। धौनी ने आइसीसी विश्व कप ट्रॉफी कपिल को सौंपी, जबकि महान क्रिकेटर ने प्रूडेंशियल कप धौनी को दिया।

मुंबई के अभिषेक नायर को 2012-13 रणजी ट्रॉफी सत्र में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार में ट्रॉफी और ढाई लाख रुपये का चेक होता है। रोहित शर्मा को भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के दिलीप सरदेसाई पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक मिला। इस कार्यक्रम का सबसे मुख्य पुरस्कार तीन पूर्व खिलाड़ियों आरजी (बापू) नादकर्णी, फारूख इंजीनियर और दिवंगत एकनाथ सोलकर को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना रहा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नादकर्णी और इंजीनियर उपस्थित नहीं थे, जबकि सोलकर की पत्नी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें स्मृति चिन्ह और 15-15 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में धौनी की अगुआई वाली भारतीय टीम के सदस्य मौजूद थे जो रविवार सुबह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। पूर्व भारतीय सितारों में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली तथा अन्य उपस्थित थे।

अन्य पुरस्कार विजेता ::

जीवनजोत सिंह : रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्कार।

ईश्वर पांडे : रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्कार।

करण शर्मा : सर्वश्रेष्ठ अंडर-25 क्रिकेटर का एमए चिदंबरम पुरस्कार ।

अक्षर पटेल : सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर की एमए चिदंबरम ट्रॉफी।

अरमान जाफर : सर्वश्रेष्ठ अंडर-16 क्रिकेटर की एमए चिदंबरम ट्रॉफी।

एमडी तिरुषकामिनी : सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर) की एमए चिदंबरम ट्रॉफी।

सी शमसुद्दीन : घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर।

क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।