विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपीएल के पहले मैच पर हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक, तय स्थान पर होगा मैच

By sanjay savernEdited By:
Published: Thu, 07 Apr 2016 05:42 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Apr 2016 05:49 PM (GMT+05:30)

कोर्ट ने 9 अप्रैल को मुंबई में होने वाले पहले आईपीएल मुकाबले पर रोक से इन्‍कार कर दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र में सूखे के चलते आइपीएल मैचों को कहीं और शिफ्ट करने की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने 9 अप्रैल को मुंबई में होने वाले पहले आइपीएल मुकाबले पर रोक से इन्कार करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले मंगलवार तक यह जवाब दे की स्टेडियम्स को जो पानी सप्लाय किया जा रहा है वो पीने योग्य है या नहीं।

कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस बात पर भी ध्यान दे कि राज्य में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा वहीं बड़ी संख्या में टैंकर पानी कहां से लेकर आ रहे हैं। अदालत ने एमसीए के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या मैच को प्राथमिकता देकर लोगों को मरने दिया जाए, लोग मर रहे हैं और आप अपनी पिचेज को मेंटेन रखना चाहते हैं।

इससे पहले एमसीए के वकील ने कोर्ट को बताया कि मैदान में पिच को बनाए रखने के लिए 50 हजार लीटर पानी लगता है लेकिन मैच के दौरान पिच पर कोई पानी नहीं डाला जाता। हमें केवल आइपीएल के लिए पानी की जरूरत नहीं है, बल्कि हर अंतरराष्ट्रीय पिच को मेंटेन रखने के लिए पानी की जरूरत होती है साथ ही मैदान को भी साफ रखना पड़ता है। इसके लिए हम जो पानी लेते हैं वो पीने योग्य नहीं होता।

दूसरी तरफ याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा कि मुंबई में कई जगह पानी की किल्लत है और इसलिए यह सही नहीं होगा कि आइपीएल मैच कराए जाएं। आयोजक केवल पानी की मात्रा बता रहे हैं लेकिन यह नहीं बता रहे कि उन्हें यह उपलब्ध कहां से हो रहा है। यह वही पानी है जो बीएमसी सप्लाय करती है लेकिन हमें नहीं पता यह लोग पानी वैध तरीके से ले रहे हैं या अवैध।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें