विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर्षा भोगले का IPL से कमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट खत्म, सोशल मीडिया पर छिड़ी रार

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 03:28 PM (IST)

90 के दशक से ही भारतीय क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करने वाला कमेंट्रेटर हर्षा भोगले आईपीएल के वर्तमान सीजन में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर्षा भोगले का कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 90 के दशक से ही भारतीय क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करने वाला कमेंट्रेटर हर्षा भोगले आईपीएल के वर्तमान सीजन में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर्षा भोगले का कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया है।

इस बात की जानकारी खुद हर्षा भोगले ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।

भोगले ने ट्वीट किया कि आईपीएल 9 का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगता। हकीकत में मैं इस बारे में सोच भी रहा था। यह मेरा पसंदीदा टूर्नामेंट है। उम्मीद करता हूं कि यह सीजन ब्लॉकबस्टर रहे।

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने फैसला भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से हर्षा भोगले के खिलाफ मिल रही प्रतिक्रिया के बाद लिया है।

दरअसल, पिछले दिनों टी-20 विश्वकप मैंचों के दौरान हर्षा भोगले अपनी कमेंट्री में भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना और विदेशी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए नजर आए थे।

..जब हर्षा की कमेंट्री से नाराज हुए थे बिग बी

हर्षा भोगले की कमेंट्री पर महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई थी। अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा था कि 'पूरे सम्मान के साथ वो कहना चाहते हैं कि अगर भारतीय कमेंट्रेटर हर समय विदेशी खिलाड़ियों की बजाय अपने खिलाड़ियों के लिए बोलेंगे तो बेहतर होगा।'

धौनी ने किया था बिग बी का समर्थन

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए लिखा था कि उन्हें कुछ भी और कहने की जरूरत नहीं है।

बाद में अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर पर निशाना नहीं साधा है। माना गया था कि अमिताभ बच्चन का इशारा हर्षा भोगले की ओर था। इसके बाद हर्षा भोगले ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सफाई देते हुए कहा था कि उनके काम की मांग यह कहती है कि मैदान में हो रही हर एक गतिविधि की पूरी तस्वीर बताई जाए।

ट्वीट के कुछ ही देर बाद भोगले कमेंट किया कि मैंने ये ऑन एयर कमेंट्री के दौरान कहा और फिर से कहता हूं। ये बांग्लादेश प्लेयर्स का बेस्ट ग्रुप है। ये बांग्लादेश की सबसे बढ़िया टीम है।

1990 से कमेंट्री कर रहे हैं हर्षा भोगले

हर्षा भोगले काफी वक्त से क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद वे टीवी कमेंट्री में आ गए। उनकी गिनती पांच सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स में से की जाती है, उनके ट्विटर अकाउंट पर 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भारतीय क्रिकेट कमेंट्री में भोगले का दौर 90 के दशक में शुरु हुआ था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए काम किया और अपनी कमेंट्री के जरिए मशहूर आवाज बने। उसके बाद स्टार स्पोर्ट्स के ब्रॉडकास्टर बने। गौरतलब है कि जब से आइपीएल की शुरूआत हुई है तबसे हर्षा भोगले आइपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।