विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धवन ने बनाए कई रिकॉर्ड, लेकिन वह 20 रन जरूर खलेंगे

By Edited By:
Published: Tue, 13 Aug 2013 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2013 01:54 PM (IST)

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के नए 'शिखर पुरुष' बनने की ओर अग्रसर हैं। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी धवन ने सोमवार को प्रिटोरिया में 24

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के नए 'शिखर पुरुष' बनने की ओर अग्रसर हैं। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी धवन ने सोमवार को प्रिटोरिया में 248 रनों की तूफानी पारी खेलकर लिस्ट ए' (सीमित ओवर के मैच) मैचों में भारत की तरफ से सर्वाधिक व्य1ितगत पारी खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह विश्व रिकॉर्ड से 20 रन पीछे रह गए। वीरेंद्र सहवाग के नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बरकरार है, लेकिन 'लिस्ट ए' में अब भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिंकॉर्ड धवन के नाम दर्ज हो गया है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 150 गेंदों का सामना किया तथा 30 चौके और 7 छक्के लगाए।

पढ़ें: धवन की रिकॉर्ड पारी का लेखाजोखा

सलामी बल्लेबाज धवन ने भारत 'ए' की तरफ से दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच में यह धुआंधार पारी खेलकर सहवाग के वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर, 2011 को इंदौर में बनाए गए 219 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। धवन के पास इंग्लैंड के एलिस्टेयर ब्राउन के 268 रन के रिकॉर्ड को तोडऩे का सुनहरा मौका था, लेकिन वह 45वें ओवर में आउट हो गए। धवन 'लिस्ट ए' मैचों में दोहरा शतक जडऩे वाले 12वें बल्लेबाज हैं। ब्राउन ने दो दोहरे शतक लगाए हैं। इस तरह से 'लिस्ट ए' में 13वीं बार किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाया। धवन, सचिन तेंदुलकर और सहवाग के बाद 'लिस्ट ए' मैचों में दोहरा शतक जडने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। धवन ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पिछले दिनों आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने थे।

पढ़ें: द.अफ्रीका 'ए' को भारत ने दिखाए दिन में तारे

30 चौकों के रिकॉर्ड की बराबरी

धवन ने अपनी पारी में 30 चौके लगाए और इस तरह उन्होंने ब्राउन के एक पारी में सर्वाधिक चौकों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

433 रन का रिकॉर्ड बनाया टीम ने

भारत 'ए' टीम ने 3 विकेट पर 433 रन बनाए जो किसी भी भारतीय टीम का लिस्ट 'ए' मैचों में सर्वाधिक स्कोर है।

लिस्ट 'ए' मैचों में सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज

रन, बल्लेबाज, टीमें, स्थान, तिथि

268, एलिस्टेयर ब्राउन, सरे-ग्लेमोर्गन, ओवल, 19 जून 2002

248, शिखर धवन, भारत च्ए'-दक्षिण अफ्रीका 'ए', प्रिटोरिया, 12 अगस्त 2013

222 (नाबाद), ग्रीम पोलाक, ईस्टर्न प्रॉविंस-बार्डर, ईस्ट लंदन, 19 अक्टूबर 1974

222, जेमी हाउ, सेंट्रल डिस्ट्रि1ट-नार्दर्न डिस्ट्रि1ट, हैमिल्टन, 06 मार्च 2013

219, वीरेंद्र सहवाग, भारत-वेस्ट इंडीज, इंदौर, 08 दिसंबर 2011

207, मुहम्मद अली, पाक कस्टम्स-डिफेंस एचए, सियालकोट, 04 अप्रैल 2005

206, एल्विन कालीचरण, वारविकशर बनाम आक्सफोर्डशर, बर्मिंघम, 04 जुलाई 1984

204(नाबाद), खालिद लतीफ, कराची डाल्फिंस-वेटा बीयर्स, कराची, 15 मार्च 2009

203, एलिस्टेयर ब्राउन, सरे-हैंपशर, गिल्डफोर्ड, 20 जुलाई 1997

202(नाबाद), एलन बैरो, नटाल-अफ्रीकन इलेवन, डरबन, 25 अक्टूबर 1975

201(नाबाद), रवि बोपारा, एसेक्स-लीस्टरशर, लीस्टर, 04 जून 2008

201, विंसेंट वेल्स, लीस्टरशर-बर्कशर, लीस्टर, 25 जून 1996

200(नाबाद), सचिन तेंडुलकर, भारत-दक्षिण अफ्रीका, ग्वालियर, 24 फरवरी 2010

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर