विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूछों को ताव देकर जलवे से धवन ने किया कप्तानी का आगाज

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 10:32 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 10:42 PM (IST)

क्षेत्ररक्षण के दौरान कप्तान शिखर धवन ने जो गलतियां की थीं, उसकी भरपाई उन्होंने बतौर बल्लेबाज कर दी। चैंपियंस लीग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

खेल संवाददाता, मोहाली। क्षेत्ररक्षण के दौरान कप्तान शिखर धवन ने जो गलतियां की थीं, उसकी भरपाई उन्होंने बतौर बल्लेबाज कर दी। चैंपियंस लीग टी-20 क्वालीफायर में पहला मैच खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद ने धवन के ताबड़तोड़ 71 रन और पार्थिव पटेल के आकर्षक 52 की मदद से रोमांचक मुकाबले में कांदुरता मरूंस को आठ विकेट से रौंद दिया।

पढ़ें: क्रिकेट की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने नौ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। श्रीलंकाई टीम का स्कोर तो चुनौतीपूर्ण था, लेकिन ढीली गेंदबाजी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। अब यदि उन्हें मुख्य दौर की अपनी उम्मीदों को बनाए रखना है तो बाकि बचे दोनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। धवन ने 53 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके लगाए, जबकि पटेल ने 42 गेंद का सामना करते हुए सात चौके जड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 121 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों के आउट होने के बाद तिषारा परेरा ने 11 गेंद पर दो छक्कोंऔर चार चौकोंकी मदद से नाबाद 32 रन बनाते हुए फटाफट टीम का स्कोर 174 तक पहुंचा दिया।

इससे पहले, अनुभवी कुमार संगकारा (नाबाद 61) और कप्तान लाहिरू थिरिमाने (54) ने तेजतर्रार अर्धशतकीय पारियां खेली, जिसकी मदद से मरूंस ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 168 रन बनाए। संगकारा ने 46 गेंदों का सामना किया और सात चौके जड़े, थिरिमिाने ने 39 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। सनराइजर्स के नए कप्तान धवन ने टॉस जीतने के बाद मरूंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। क्षेत्ररक्षण के दौरान धवन बिखरे-बिखरे नजर आए। उनके कुछ फैसले प्रशंसकों के गले नहीं उतरे। मरूंस ने एक समय 33 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। सनराइजर्स चाहते तो यहां से विपक्षी टीम पर हावी हो सकते थे, लेकिन अनुभवहीन कप्तानी का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा और संगकारा और थिरिमाने ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके मरूंस को मजबूत स्कोर की तरफ धकेल दिया। धवन की कप्तानी की सबसे अजीब बात आइपीएल के पिछले सत्र के सबसे सफल स्पिनर अमित मिश्रा को सिर्फ एक ओवर देना रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर