विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुट गया बीसीसीआइ, शुरू हुई मास्टर की विदाई की तैयारी

By Edited By:
Published: Sun, 13 Oct 2013 03:05 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Oct 2013 04:33 PM (GMT+05:30)

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड विश्व के सबसे बड़े क्रिकेटर को अब तक की सर्वश्रेष्ठ विदाई देने की तैयारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे [जासं]। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड विश्व के सबसे बड़े क्रिकेटर को अब तक की सर्वश्रेष्ठ विदाई देने की तैयारी में जुट गया है। यूं तो यह विदाई नवंबर में होनी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने अभी से इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। बीसीसीआइ ने सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से विदाई देने के लिए कई स्तर पर योजना तैयार की है, जिस पर काम शुरू हो गया है।

पढ़ें: क्रिकेट से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन व्यक्तिगत रूप से तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। पहले स्तर पर सचिन को विदाई देने के लिए एक वीडियो बनाया जा रहा है जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। यह वीडियो कब सार्वजनिक होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इस योजना की खुद सुनील गावस्कर ने पुष्टि की है। यहां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही सात वनडे मैचों की सीरीज में कमेंटेटर के तौर आए पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने बताया कि सचिन की विदाई को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए बनाए जा रहे वीडियो में कई पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेट के भगवान की तारीफ करते हुए दिखाई देंगे। गावस्कर ने शनिवार को इसके एक हिस्से की शूटिंग भी कर ली है। वीडियो में गावस्कर, रवि शास्त्री और कपिल देव के अलावा कई और क्रिकेटर दिखाई देंगे। सचिन के साथ ओपनिंग में कई बड़ी साझेदारियों का रिकॉर्ड बना चुके सौरव गांगुली भी जल्द इस वीडियो की शूटिंग में शामिल होंगे।

इसके अलावा बीसीसीआइ ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को पहले ही सूचित कर दिया है कि तेंदुलकर के 200वें मैच का आयोजन उसे ही करना है। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को होगी, लेकिन एमसीए को चार दिन पहले इसलिए सूचित किया गया कि उसे तैयारियों के लिए और ज्यादा समय मिले क्योंकियह इस सदी का सबसे अहम मैच होने वाला है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।