विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी जमकर की हमारे धुरंधरों की तारीफ

By Edited By:
Published: Thu, 17 Oct 2013 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2013 04:08 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया यूं तो अपनी जमीन पर भारतीय टीम के मैच हारने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना करता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया यूं तो अपनी जमीन पर भारतीय टीम के मैच हारने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना करता है लेकिन बुधवार को कंगारुओं के खिलाफ जयपुर में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उनका मीडिया भी रोहित, धवन और विराट की तारीफ करे बिना नहीं रह सका, वहीं, अपनी टीम की खिंचाई भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जमकर की।

पढ़ें:भारतीय टीम ने कंगारुओं को धो डाला, 359 का चक्रव्यूह टूटा

ऑस्ट्रेलियाई टीम जयपुर वनडे में 359 का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारत के हाथों 9 विकेट से पस्त हो गई। टीम इंडिया के मात्र तीन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने ही इस स्कोर को हासिल कर 44वें ओवर में ही जीत मुट्ठी में कर ली और सीरीज में बराबरी भी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी रिकॉर्डतोड़ धुआंधार पारियों से करोड़ों भारतीय फैंस के साथ-साथ विरोधी देश की मीडिया को भी अपना दीवाना बना दिया। 'डेली टेलीग्राफ' लिखता है कि 'ऑस्ट्रेलिया ने ना हारने वाला मैच भी गंवा दिया। भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की और मेहमानों को सन्न छोड़ दिया। अंत में तो भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल ही कर दिया और ऐसी 9 विकेट से जीत दर्ज की जिसके बारे में सोचा तक नहीं था। विराट और रोहित ने अपने-अपने शतक भी जड़े और 39 गेंद पहले ही मैच जीत लिया। धवन ने भी शानदार 95 रन बनाए।'

पढ़ें: जब यह धुरंधर खेला, तब सचिन-वीरू किसी की कमी नहीं खली

इसके अलावा अखबार 'सिडनी मॉर्निग हेरल्ड' ने भारतीय टीम की तारीफ में लिखा, 'कंगारू फैंस को लगता है अब इसकी आदत हो गई है, या फिर इसकी आदत डालनी होगी क्योंकि अब हमारी टीम बड़े लक्ष्य के बावजूद हारने की फेहरिस्त में वनडे क्रिकेट के ऐसे शीर्ष चार मौकों पर हार वाले पाले में रही है, और यह 2006 से अब तक जारी है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर