विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार से निराश इंग्लिश कोच ने खिलाड़ियों को दे डाली ये चेतावनी..

By Edited By:
Published: Mon, 06 Jan 2014 01:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 04:22 PM (IST)

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया द्वारा क्लीन स्वीप झेलने के बाद बेशक इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी मुंह छुपाकर घूम रहे हों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया द्वारा क्लीन स्वीप झेलने के बाद बेशक इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी मुंह छुपाकर घूम रहे हों लेकिन निराश कोच एंडी फ्लावर ने सामने आकर ये एलान कर डाला है कि अब इंग्लिश खिलाड़ियों की वो जमकर क्लास लेंगे, उन्होंने इशारा किया कि अब शायद कुछ खिलाड़ियों को सबक सिखाने के लिए टीम से बाहर भी करना होगा।

कोच एंडी फ्लावर ने साफ किया है कि वो इस शर्मनाक हार के बावजूद कोचिंग का पद नहीं छोड़ने वाले और अब वो कुछ कड़े व कठोर फैसले लेने को तैयार हैं। हार से निराश कोच फ्लावर इस कदर तक गुस्से में हैं कि उन्होंने इंग्लैंड की इस हार पर इस टीम को 'एक युग का अंत' तक करार दे दिया। फ्लावर ने कहा कि वह खिलाड़ियों का नाम नहीं लेना चाहेंगे लेकिन हां कुछ खिलाड़ियों पर गाज गिरना तय नजर आ रही है। खराब फॉर्म से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के भविष्य पर सवाल पूछे जाने पर फ्लावर ने कहा, 'ये एक नई शुरुआत होगी, तो कुछ ना कुछ होना चाहिए। ये जाहिर तौर पर किसी प्रकार के युग के अंत जैसा नजर आ रहा है। हमें सफलता की राह पर लौटने से पहले अब कुछ और दर्द से गुजरना पड़ेगा। हमें इसके लिए थोड़े समय और धैर्य की जरूरत पड़ेगी।' खबर है कि पीटरसन के साथ-साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज मैट प्रायर पर भी गाज गिर सकती है।

एशेज की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर