विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..और पेश है टीम इंडिया की नई जर्सी

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 10:43 PM (IST)

इस समय वनडे क्रिकेट में अपने चरम पर खेल रही भारतीय टीम अब थोड़े बदले रंग-रूप में मैदान पर नजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस समय वनडे क्रिकेट में अपने चरम पर खेल रही भारतीय टीम अब थोड़े बदले रंग-रूप में मैदान पर नजर आएगी। उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरों के जरिए टीम इंडिया की नई जर्सी का खुलासा किया है।

पढ़ें: क्रिकेट की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ट्विटर पर जो तस्वीर पोस्ट की उसमें वह इस नई जर्सी को एक युवा क्रिकेटर को भेंट करते दिखाई दे रहे हैं जबकि अश्विन ने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें वह ऐसे ही दो युवा क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम में इस जर्सी को भेंट करते व उसको पहने हुए नजर आ रहे हैं। उमेश यादव ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'नाइक क्रिकेट द्वारा टीम इंडिया की नई जर्सी यह रही। यह लड़का खुश हो गया।' वहीं, दूसरी तरफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, 'कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया की नई जर्सी देकर चौंकाया। उनके लिए यह किसी सपने से कम नहीं था।'

वैसे, अगर टीम इंडिया की नई जर्सी की बात करें तो इसमें ज्यादा कुछ बदलाव नजर नहीं आया है। रंग व रूप सब पहले जैसा ही नजर आ रहा है, बस कंधों की जगह पर भारतीय तिरंगे के कुछ रंगों को दिखाया गया है जो इसमें फिलहाल सबसे ताजा बदलाव नजर आ रहा है। पिछले साल अगस्त में नई टी20 टीम किट भी लॉन्च की गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर