विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये हैं आइपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज..

By sanjay savernEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 08:02 AM (IST)

आइपीएल सीजन 8 शुरू होने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं यानी एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, संजय सावर्ण। आइपीएल सीजन 8 शुरू होने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं यानी एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच क्रिकेट फैंस के सर चढकर बोलने वाला है। मगर क्या आप जानते हैं अब तक संपन्न हुए आइपीएल के सात सीजन में ऐसा कौन बल्लेबाज और गेंदबाज है जो रन बनाने और विकेट लेने के मामले में सबसे आगे है।

वैसे तो आइपीएल में एक से बढकर एक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज खेलते हैं मगर इस मामले में सुरेश रैना और लसिथ मलिंगा सबसे आगे निकल गए हैं। रन बनाने के मामले में रैना सर्वश्रेष्ठ हैं तो विकेट लेने के मामले में मलिंगा। एक नजर डालते हैं दोनों के आइपीएल में प्रदर्शन पर :

सुरेश रैना का आइपीएल में प्रदर्शन

वर्ष 2008 में शुरू हुए आइपीएल में रैना को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। तब से लेकर आज तक रैना इसी टीम के साथ बने हुए हैं। रैना ने अब तक चेन्नई के लिए सात आइपीएल सीजन खेला है और इसमें उनके नाम हैं 3325 रन। रन बनाने के मामले में आइपीएल में कोई भी रैना से आगे अभी तक नहीं निकल पाया है और वो आइपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

लसिथ मलिंगा का आइपीएल में प्रदर्शन

दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा का आइपीएल में सफर मुंबई इंडियंस के साथ वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और तब से लगातार वो इसी टीम के साथ बने हुए हैं। मलिंगा ने अपनी घातक गेंदबाजी के जरिए हमेशा ही प्रभावित किया है। मलिंगा आइपीएल के सात सीजन में अब तक 119 विकेट चटकाकर सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया हुआ है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें