विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के इस धुरंधर की 4 साल बाद मैदान पर वापसी, गुलाब से हुआ स्वागत

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 09:51 AM (IST)

चार साल बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे इस खिलाड़ी का दोनों टीमों के सदस्यों ने गुलाब देकर स्वागत किया।

भारत के इस धुरंधर की 4 साल बाद मैदान पर वापसी, गुलाब से हुआ स्वागत
भारत के इस धुरंधर की 4 साल बाद मैदान पर वापसी, गुलाब से हुआ स्वागत

कोच्चि, आइएएनएस। जहां एक ओर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, वहीं केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी क्रिकेट मैदान में लौटते हुए प्रतिबंध से मुक्ति मिलने की आजादी का जश्न मनाया। श्रीसंत ने एक प्रदर्शनी मैच खेलकर चार साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। मैदान पर उतरते ही दर्शकों ने श्रीसंत का जोरदार स्वागत किया। दोनों टीमों के सदस्यों ने गुलाब देकर मैदान पर उतरे श्रीसंत का स्वागत किया।

बीसीसीआइ ने 2013 में आइपीएल में मैच फिक्सिंग के चलते श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद श्रीसंत को किसी भी क्रिकेट मैदान पर प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि वह टीम के प्रशिक्षण सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सकते थे। केरल हाई कोर्ट ने सात अगस्त को श्रीसंत को बड़ी राहत देते हुए बीसीसीआइ द्वारा उन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया।

श्रीसंत ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैच में प्रोड्यूसर्स इलेवन के खिलाफ प्लेबैक सिंगर्स इलेवन का नेतृत्व किया। इस मैच में श्रीसंत ने पारी की शुरुआत की और अच्छी बल्लेबाजी की। श्रीसंत ने मंगलवार को मैदान पर तिरंगा भी फहराया।

इस तेज़ गेंदबाज़ ने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं और वापसी कर चुका हूं। मैं टीम इंडिया में अपनी वापसी की शुरुआत करूंगा। मैं यहां से तिरुवनंतपुरम जाऊंगा और उसके बाद आगे बढूंगा। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी करूंगा।’ श्रीसंत ने भारत की ओर से 27 टेस्ट में 87 और 53 वनडे मैचों में 75 विकेट चटकाए हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।