यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शेन वार्न को लगा झटका, प्रेमिका हर्ले ने तोड़ी सगाई
हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने अपने प्रेमी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न से सगाई तोड़ दी है। खबरों के मुताबिक ...और पढ़ें

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने अपने प्रेमी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न से सगाई तोड़ दी है।
पढ़ें: अब बीबीएल में नहीं दिखेगा इस स्पिनर का जादू
खबरों के मुताबिक वार्न ने शादी की तारीख तय करने से इन्कार कर दिया था, जिससे नाराज होकर हर्ले ने सगाई तोड़ दी। 48 वर्षीय हर्ले जल्द से जल्द शादी की तारीख तय करना चाहती थी ताकि वार्न के साथ अपने रिश्ते को एक नया मुकाम दे सकें, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। अपने क्षेत्र की दोनों दिग्गज हस्तियों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। वार्न ने हर्ले को तीस हजार पौंड (करीब 23 लाख रुपये) की अंगूठी पहनाई थी।
'द सन' वेबसाइट की खबर के मुताबिक,'हर्ले शादी की तारीख पक्की करने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं, लेकिन वार्न रिश्ते को यथावत रखना चाहते थे। हर्ले ने उनसे पूछा भी था कि वह शादी करना चाहते हैं या नहीं?' एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हर्ले को लगा था कि उन्होंने वार्न के रूप में सही जीवनसाथी चुना है। मगर बाद में उनके बर्ताव से हर्ले काफी व्यथित हुई। उन्हें लगने लगा कि वार्न उनके साथ धोखा कर रहे हैं। दोनों ने बहुत से सपने साथ संजोए थे। वार्न इस रिश्ते को टूटने से बचा सकते थे, अगर वह शादी की तारीख तय कर देते।' हर्ले की पहली शादी भारतीय मूल के कारोबारी अरुण नायर के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। हर्ले पिछले साल जून में अरुण से अलग हो गई थीं। वार्न ने भी अपनी पहली पत्नी सिमोन को 2006 में तलाक दे दिया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
