विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बीबीएल में भी नहीं दिखेगा इस स्पिनर का जादू

By Edited By:
Published: Mon, 22 Jul 2013 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2013 12:22 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेनवार्न ने घरेलू बिग बैश टी20 लीग (बीबीएल) नहीं खेलने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने घरेलू बिग बैश टी-20 लीग (बीबीएल) नहीं खेलने का निर्णय लिया है।

इस बारे में वार्न ने कहा कि मेरे विचार से बिग बैश के जूतों को टांग देने का अब यही सही समय है। क्योंकि व्यवसाय, परिवार और दो महाद्वीपों में कमेंट्री की प्रतिबद्धताओं को संभालना सरल नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने इस खेल से हमेशा प्यार किया है, लेकिन आत्म निरीक्षण का अब यही सही समय है।

2007 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 43 वर्षीय शेन वार्न ने घरेलू क्रिकेट बिग बैश टी-20 लीग और आइपीएल खेलते रहे हैं। 2008 में उन्होंने आइपीएल फ्रेंचाइंजी टीम राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले। चार सीजन में आइपीएल से जुड़े रहने के बाद 2011-12 में वार्न बिग बैश लीग की मेलबर्न स्टार्स से जुड़े थे।

पिछले बिग बैश लीग में शेन वार्न और मर्लोन सैमुअल्स के बीच बहस हुई थी। इसकी वजह से वार्न पर 4500 डॉलर का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था।

वार्न के बिग बैश में नहीं खेलने के बारे में मेलबर्न स्टार्स के सीईओ क्लिंट कोपर ने कहा टीम उनके फैसले का सम्मान करती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर